मैनपुरी में विशेष यातायात चेकिंग अभियान: 1260 चालान, ₹14.80 लाख जुर्माना और हेलमेट वितरण
मैनपुरी में विशेष यातायात चेकिंग अभियान: 1260 चालान, ₹14.80 लाख जुर्माना और हेलमेट वितरण
मैनपुरी (अजय किशोर) पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात दीपशिखा सिंह और यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस व सभी थानों की टीम ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्लैक फिल्म और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 1260 चालान काटे गए तथा ₹14,80,000 का जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों को हेलमेट वितरित किए और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही स्कूलों व कॉलेजों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अपील की कि हेलमेट सिर की गंभीर चोट से बचाकर जीवन की रक्षा करता है, इसलिए चालान से बचने के बजाय अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए प्रशासन और पुलिस की सख्ती के साथ-साथ नागरिकों का स्वयं जागरूक और जिम्मेदार होना बेहद जरूरी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)