छोटा भाई हार गया बड़े भाई से जुए में पत्नी, फिर जो हुआ आप सोच नहीं सकते

छोटा भाई हार गया बड़े भाई से जुए में पत्नी, फिर जो हुआ आप सोच नहीं सकते

Aug 03, 2025 - 12:56
0 853
छोटा भाई हार गया बड़े भाई से जुए में पत्नी, फिर जो हुआ आप सोच नहीं सकते

block-350 block-350

मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों में छोटा अपनी पत्नी को जुए में हार गया। मामले की जानकारी जब विवाहिता को हुई तो वह पति से लड़ झगड़कर मायके लौट आई और जानकारी परिवारीजन को दी। करीब एक महीना पहले का मामला निपटाने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बैठक भी होने की संभावना है।

आरोप है कि महिला का पति अपने बड़े भाई के साथ ताश खेल रहा था, तभी घर में काम करने वाले मजदूर ने छोटे लड़के से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम जुए में रखोगे। छोटे भाई ने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर दिया और बड़ा भाई उसे जीत गया। जानकारी जब विवाहिता को हुई तो पति ने कहा कि हम दोनों मजाक कर रहे थे। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया और विवाहिता मायके चली गई। उसने एक सप्ताह बाद परिवारीजन को मामले की जानकारी दी। उसके घरवालों ने उसको काफी मारा पीटा और कहा तुमने यह बात पहले क्यों नहीं बताई।

विवाहिता ने कहा कि मुझे मेरे पति ने काफी मारा-पीटा और धमकी दी की कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें व तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार देंगे। दंपति आपस में पहले से ही रिश्तेदार भी हैं। विवाहित 15 दिन से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों का मामला निपटाने के लिए पंचायत भी हो चुकी है, जिसमें आठ दिन का समय मांगा गया था, लेकिन मामला नहीं निपट सका।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User