Raghav Chadha : 6 सांसद साथ लेकर भी फंस गए राघव चड्ढा? कपिल सिब्बल

Apr 26, 2026 - 07:12
0 174
Raghav Chadha : 6 सांसद साथ लेकर भी फंस गए राघव चड्ढा? कपिल सिब्बल

block-350 block-350

पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शनिवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों का भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ विलय करना असंवैधानिक है और नियमों के तहत उनकी सदस्यता भी जा सकती है। राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता ने संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़ा घटनाक्रम संविधान की 10वीं अनुसूची में निर्धारित नियमों के खिलाफ है।

राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत आप के सात राज्यसभा सदस्यों ने शुक्रवार को BJP के साथ विलय की घोषणा की थी। सिब्बल ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में विलय करने वाले सातों सांसदों और खुद BJP के लोगों को यह पता नहीं होगा कि विलय का क्या मतलब होता है। शायद उन्हें संविधान की समझ नहीं है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि BJP के लोगों को सिर्फ इतना पता है कि कैसे किसी को खरीदना है। सिब्बल ने कहा, 'विलय का मतलब यह होता है कि सबसे पहले एक राजनीतिक दल को फैसला करना होता है कि कि हम विलय करेंगे। यानी यदि आम आदमी पार्टी संगठन के स्तर पर बैठक बुलाकर यह प्रस्ताव पारित करती कि हम BJP के साथ विलय करते हैं, तो यह हो सकता था। एक दूसरे तरह का भी विलय होता है कि दो दल मिलकर एक नया दल बना लें। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक दल के विलय के बाद ही सांसदों का किसी दूसरे दल में विलय हो सकता है।

उन्होंने कहा कि आप के सात सांसदों का विलय अंसवैधानिक है। सिब्बल ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 के बाद, जो 'राजनीतिक धांधली' की गई है, उसको लेकर एक संग्रहालय बनाने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

2020 से सुराग ब्यूरो वेब पोर्टल मैनेजमेंट टीम सदस्य

Comments (0)

User