Etawa News : रिश्वतखोरी में आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Apr 10, 2026 - 08:15
0 12
Etawa News : रिश्वतखोरी में आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

रिश्वतखोरी में आबकारी विभाग का हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

इटावा। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने जिला आबकारी विभाग के एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह को एक शराब की दुकान से 12 हजार रुपये लेते समय पकड़ा गया। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई एक ठेकेदार उदय प्रताप सिंह की शिकायत पर की गई। ठेकेदार ने आरोप लगाया था कि जिले की सभी शराब की दुकानों से अवैध वसूली की जा रही है। जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल तहसीलदार सिंह यह रकम विभागीय अधिकारियों के कहने पर इकट्ठा करता था।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि जिला आबकारी निरीक्षक विकास के निर्देश पर जिले भर की शराब दुकानों से 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की रिश्वत वसूली जाती थी। यह पैसा कथित तौर पर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। इतना ही नहीं, इन अधिकारियों की शह पर शहर में शराब की दुकानों को नियमों के विरुद्ध सुबह 5 बजे से ही खोल दिया जाता था। इसका नतीजा यह होता है कि सुबह से ही शराबी सड़कों पर उपद्रव करते नजर आते हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम अब इस रैकेट में शामिल अन्य अधिकारियों की भी जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User