फार्म-6 के वितरण के साथ प्राप्ति और डिजिटाइजेशन भी कराएं सुनिश्चित : डीएम
फार्म-6 के वितरण के साथ प्राप्ति और डिजिटाइजेशन भी कराएं सुनिश्चित : डीएम
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए फार्म-6 का अधिक से अधिक वितरण और उनकी प्राप्ति सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही बूथ लेबिल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा प्राप्त फार्म-6 का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन समय से कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल बैठक में अर्हता तिथि एक जनवरी 2027 के आधार पर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान जिला, तहसील एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं सहित अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया जाए। बीएलओ अपने बूथ क्षेत्रों में सक्रिय रहकर फार्म-6 का वितरण करने के साथ भरे हुए फार्मों की प्राप्ति भी सुनिश्चित करें। केवल फार्म बांटना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें भरवाकर जमा कराना भी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त फार्म-6 का डिजिटाइजेशन अनिवार्य रूप से समयबद्ध तरीके से किया जाए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में कार्यों की नियमित निगरानी करें और बीएलओ की प्रगति की समीक्षा करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, परियोजना निदेशक डीआरडीए कपिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी वीरेंद्र सिंह, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी संतोष प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं तहसील एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)