2 साल के भीतर पास करना होगा UPTET', 1.86 लाख शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें

Mar 21, 2026 - 08:57
0 35
2 साल के भीतर पास करना होगा UPTET', 1.86 लाख शिक्षकों की बढ़ी धड़कनें

block-350 block-350

UPTET 2026 notification out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। यूपीटीईटी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने 20 मार्च को इसकी घोषणा की है। इस खबर से नए उम्मीदवारों में खुशी है। लेकिन पुराने शिक्षकों के लिए ये फैसला चिंता बढ़ाने वाला बन गया है. अब उन्हें भी यह परीक्षा पास करनी होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ये नियम सख्त किया गया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि टीईटी पास करना सभी शिक्षकों के लिए जरूरी है। खासकर वे शिक्षक जो 2011 से पहले नियुक्त हुए थे. ऐसे करीब 1.86 लाख शिक्षक इस दायरे में आते हैं. जिनकी नौकरी में अभी 5 साल से ज्यादा समय बचा है. उन्हें दो साल के अंदर यह परीक्षा पास करनी होगी। जिन शिक्षकों की नौकरी में 5 साल से कम समय बचा है. वे बिना परीक्षा पास किए रिटायरमेंट तक काम कर सकते हैं. लेकिन उन्हें प्रमोशन नहीं मिलेगा. इसी कारण कई पुराने शिक्षक परेशान हैं। उनका कहना है कि उम्र और जिम्मेदारियों के बीच दोबारा परीक्षा की तैयारी करना आसान नहीं है. शिक्षक संगठनों ने भी इस पर नाराजगी जताई है। इस बीच यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है. लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं आया है. इसलिए फिलहाल नियम लागू माना जा रहा है. ऐसे में पुराने शिक्षकों पर परीक्षा पास करने का दबाव बना हुआ है. यह स्थिति उनके लिए मानसिक तनाव का कारण बन रही है।

यूपीटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च से शुरू होगी. उम्मीदवार 26 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं. फीस जमा करने और सुधार के लिए 1 मई तक समय दिया गया है. परीक्षा जुलाई के पहले हफ्ते में 2, 3 और 4 तारीख को होगी. पेपर 1 और पेपर 2 का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा. अब यह परीक्षा नए और पुराने दोनों शिक्षकों के लिए अहम बन गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User