अरांव/ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत की पहल पर अरांव ब्लॉक में 218 पात्र लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र
ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत की पहल पर अरांव ब्लॉक में 218 पात्र लाभार्थियों को मिले आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया सराहनीय कदम
फिरोजाबाद। विकासखंड अरांव के सभागार कक्ष में आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अरांव कमलेश राजपूत की पहल पर कुल 218 पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत एवं परियोजना निदेशक (ग्राम्य विकास) सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 148 मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) तथा 70 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अरांव ब्लॉक में इस दिशा में पहल करते हुए पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है, ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार छत की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के आपसी सहयोग से पारदर्शिता के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री जी के विजन को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है। आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया। विशेष रूप से दिव्यांग लाभार्थियों ने सुरक्षित छत मिलने की उम्मीद पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत की इस पहल को जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास की सुविधा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। 218 परिवारों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)