DM के निर्देष पर आबकारी की छापेमारी : 250 लीटर लहन नष्ट व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

Feb 22, 2024 - 20:42
0 24
DM के निर्देष पर आबकारी की छापेमारी : 250 लीटर  लहन नष्ट व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

block-350 block-350

DM के निर्देष पर आबकारी की छापेमारी : 250 लीटर लहन नष्ट व 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद

फर्रुखाबाद। आबकारी आयुक्त, उ0प्र0 के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार चौबे मय स्टाफ द्वारा संदिग्ध ग्राम श्यामनगर थाना कायमगंज में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान लगभग 250 किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। साथ ही 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर सुसंगत धारा में अभियोग पंजीकृत किये गये। क्षेत्र की आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। सभी दुकानों पर नियमो को सुनिश्चित कराने के साथ ही,गोपनीय टेस्ट परचेस कराया गया।

सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तथा उनके संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पॉश मशीन से बिक्री,ऑनलाइन मनी की भी जांच की गई, और कहा कि जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण/बिक्री/परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन कार्य निरंतर जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User