कलयुगी बेटे ने माता – पिता की ईंट से कुचल कर दी दर्दनाक मौत

Feb 22, 2024 - 20:49
0 28
कलयुगी बेटे ने माता – पिता की ईंट से कुचल कर दी दर्दनाक मौत

block-350 block-350

कलयुगी बेटे ने माता – पिता की ईंट से कुचल कर की निर्मम हत्या - पिता कैंसर पीडित था ,

इलाज कराने की व्यवस्था करने की कहने पर दिया घटना को अंजाम पुलिस को घटना की सूचना आरोपी बेटे की पत्नी ने ही दी थी

 फर्रुखाबाद। ‘बदला है जमाना कितना ‘ बेटे ने ही कर दी अपने माता – पिता की निर्मम तरीके से हत्या । इस कलयुगी बेटे ने इतना तक नहीं सोचा कि आखिर वह कर क्या रहा है । उन्हीं को मौत के घाट उतार दिया जिन्होंने अपना कलेजे का टुकडा समझकर पालपोष इतना बडा किया ।

मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना नगर फर्रुरवाबाद के थाना क्षेत्र कादरी गेट की है । सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे । बताया गया कि मोहल्ला बाला जी पुरम के रहने वाले75 बर्षीय ओम प्रकाश पाल एवं उनकी55 बर्षीय दूसरी पत्नी बबली की उनके बेटे मनोज ने बडी बेरहमी से ईंट से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। हत्यारा मनोज पेशे से वकील है।

मामले की सूचना मनोज की पत्नी नम्रता ने ही पुलिस को सूचना दी। मृतक ओमप्रकाश कैंसर से पीड़ित थे । फिलहाल उपचार भी चल रहा था । आगे इलाज जारी रखने के लिए कैंसर पीडित पिता ने बेटे से रुपयों के लिए कहा था ।

इसी कारण मनोज ने हत्या कर दी । मृतक ओमप्रकाश मूलरूप से पड़ोसी जिला हरदोई के गांव भौंरापुर के रहने वाले थे । जबकि बे पिछले लगभग 10 बर्षों से नगर के मोहल्ला बालाजी पुरम कोठा में अपने उस निजी घर में रह रहे थे। जिस मकान को उन्होंने ही बनवाया था । इस दुःखद घटना से क्षेत्र में शोक युक्त सनसनी फैल गई । घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली ।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला ने दोनों शव पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए । एसओ शुक्ला ने कहा कि मृतक के आरोपी बेटे की तलाश की जा रही है । उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User