Farrukhabad News : पुलिस मुठभेड़ में दहशत फैलाने वाला घायल,तीन गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में दहशत फैलाने वाला घायल,तीन गिरफ्तार
कमालगंज/फर्रुखाबाद। क्षेत्र की पुलिस ने बीती रात फायरिंग व पथराव करके दहशत फैलाने वाले आरोपियों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से घायल आरोपी मान सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। कमालगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि बीती रात ग्राम गौसपुर के अपराधियों को पकड़ने गए थे। तभी अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई जबाब में पुलिस ने भी गोली चलाई गोली लगने से ग्राम गौसपुर निवासी मान हुसैन पुत्र मुन्ने घायल हो गया। मान के पास फायरिंग करने वाला असलाह बरामद किया गया। घायल मान के साथ ही अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया। घायल मान को लोहिया अस्पताल ले जाया गया।
कमालगंज थाना पुलिस ने बीते दिन ग्राम गौसपुर में फायरिंग व पथराव करने वाले ग्रामीणो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। सद्दाम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि करीब चार बर्ष पूर्व मुम्बई में मेरे बड़े भाई शकील व सलमान पर गांव के मान व अरशद पुत्र मुन्ने, वसीम पुत्र शमीम, शादाब पुत्र मुस्तकीम उक्त ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें मुंबई में हत्या करने के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत कराया था। ये लोग आये दिन मेरे भाईयो व परिवार के लोगों को मुकदमा में समझौता करने का दबाव बनाते रहे। अक्टूबर को शाम लगभग 4 बजे मेरा भाई सलमान गांव में मिस्त्री बुलाने गया था तभी मान,अरशद पुत्र मुन्ने व वसीम पुत्र शमीम, सलमान उर्फ गोगा पुत्र अनवार उर्फ कटटू व दिलशाद उर्फ शिवलू पुत्र अंसार महाराज उर्फ शेखू पुत्र हसनूर और बसर पुत्र सिराजुद्दीन उर्फ कब्बाल व 7,8 अज्ञात उक्त लोगों ने मुझे रोका। भाई सलमान को रोककर गाली गलौज की भाई सलमान से बोले कि उस मुकदमे में समझौता करोगे या नहीं करोगे। भाई सलमान ने समझौता करने से मना कर दिया। उक्त लोगों ने नाजायज असलहा हाथ में पकड़े थे। वह असलाह देखकर भागा तभी अरशद ने भाई सलमान के ऊपर हत्या करने के प्रयास से अवैध असलाह से फायर किया। गोली भाई सलमान के पास बगल से गुजरी भाई बाल बाल बचे और वहां से भाग आये। फिर उक्त लोगों ने पत्थर भी चलायें।
बताया जाता है कि थाना पुलिस ने एसओजी टीम के सहयोग से घटना वाले दिन ही तीन आरोपियों को घटना वाले दिन ही तीन आरोपियों को कार से भागते समय जहानगंज थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने मीडिया को बताया कि थाना कमालगंज पुलिस ने अभियुक्त मान हुसैन को पकड़ लिया था तभी मान ने छिपाए गए तमंचे से सिपाही पर गोली चलाई। पुलिस की जबाबी से गोली पैर में लगने से मान घायल हो गया।उसके पास से तमंचा, खोखा कारतूस बरामद किए गए। शातिर अपराधी मान हुसैन पर मुम्बई में भी मुकदमा दर्ज है।





