Kasganj news कासगंज में ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ, 6 प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को मिलेगा ऋण
कासगंज में ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ, 6 प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को मिलेगा ऋण
कासगंज उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘कृषक समृद्धि योजना’ का शुभारंभ किया गया। योजना के अंतर्गत किसानों को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की शाखाओं के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण पूरे प्रदेश में किया गया। जनपद कासगंज में कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड सभागार कासगंज में किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सहकारिता विभाग के कार्मिकों तथा क्षेत्र के सम्मानित ग्रामवासियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला सहकारी बैंक कासगंज के उपसभापति राजवीर भल्ला, ब्लॉक प्रमुख कासगंज, उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक मंडल अलीगढ़ के संचालक महेंद्र पाल, कार्यक्रम संयोजक वीरपाल गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी कासगंज, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सजीव प्रसारण के माध्यम से मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी उपस्थित लोगों द्वारा देखी एवं सुनी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कृषकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ दिलाए जाने तथा पात्र किसानों को ऋण सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)