Kasganj news साइबर सेल पुलिस द्वारा जनपद में गुम हुये 120 मोबाइल फोन किये बरामद, कीमत 32,00000 रु

Oct 16, 2026 - 16:15
0 6
Kasganj news साइबर सेल पुलिस द्वारा जनपद में गुम हुये 120 मोबाइल फोन किये बरामद, कीमत 32,00000 रु

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद में चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 6.0 के क्रम में जनपदीय साइबर सेल पुलिस द्वारा जनपद में गुम हुये 120 मोबाइल फोन किये बरामद ।बरामद मोबाइल फोनों की कीमत करीब 32,00,000 रुपये

कासगंज

साइबर सेल पुलिस द्वारा गुम मोबाइल फोनों को मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के भिन्न-भिन्न स्थानों से बरामद कर मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द । मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आई मुस्कान । कासगंज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर जनपद में चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 6.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आलोक सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध/ पटियाली श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में साइबर सेल पुलिस टीम एवं जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों द्वारा जनपद में गुम हुये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाकर निरंतर सार्थक प्रयास किये जा रहे थे, जिसके परिणामस्वरूप CEIR पोर्टल/IMEI ट्रैकिंग के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश प्रान्त के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल 120 मोबाइल फोन (कीमत करीब 32,00,000 रुपये) बरामद किये गये हैं । आज दिनांक 16.10.2026 को उक्त बरामद मोबाइल फोन सत्यापनोपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किये गये । गुम हुये मोबाइल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कासगंज पुलिस के उक्त सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुये आभार व्यक्त किया गया है । बरामदगी 120 मोबाइल फोन (कीमत करीब 32,00,000 रुपये) मोबाइल फोन बरामद करने वाली पुलिस टीमः- उ0नि0 सोनू सिंह, प्रभारी साइबर सेल जनपद कासगंज । हे0का0 भूपेन्द्र सिंह साइबर सेल जनपद कासगंज । का0 विवेक कुमार साइबर सेल जनपद कासगंज । का0 विजन कुमार साइबर सेल जनपद कासगंज । का0 अनुज कुमार साइबर सेल जनपद कासगंज । का0 सुखवीर सिंह साइबर सेल जनपद कासगंज । का0 स्वप्निल सिवाच साइबर सेल जनपद कासगंज ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User