अलीगंज में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, एंटी रोमियो अभियान पर उठे सवाल
अलीगंज में स्कूल से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, एंटी रोमियो अभियान पर उठे सवाल
अलीगंज/एटा। सरकार बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो अभियान का दावा कर रही है, लेकिन अलीगंज में सामने आई घटना ने पुलिस की निगरानी पर सवाल खड़ा कर दिया है। स्कूल से घर लौट रही 15 वर्षीय छात्रा से रास्ते में छेड़खानी का मामला सामने आया है। पिता की तहरीर के मुताबिक 18 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे छात्रा इंटर कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया और अश्लील हरकत करते हुए छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए भाग गए।
घर पहुंचकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार थाने पहुंचा। थाना अलीगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने सवाल खड़ा किया है कि जब नाबालिग छात्रा दिनदहाड़े सुरक्षित घर नहीं लौट पा रही, तो स्कूल-कॉलेजों के आसपास एंटी रोमियो टीम की निगरानी कितनी प्रभावी है?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)