जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी ने मारी बाजी, तीन स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण
जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी ने मारी बाजी, तीन स्पर्धाओं में जीता स्वर्ण
अमांपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित
अमापुर (कासगंज)। विकासखंड अमापुर की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार, 13 नवंबर को उच्च प्राथमिक विद्यालय अभयपुरा में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर बालिका वर्ग में रोशनी बढ़ारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान हासिल कर ब्लॉक चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास कुमार सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा परिषद कासगंज नेहा सिंह तथा खंड शिक्षा अधिकारी शशिकांत ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने ध्वजारोहण और फीता काटने के बाद हरी झंडी दिखाकर प्राथमिक बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में मझोला के प्रांजल प्रथम, बहटा के तारिक द्वितीय और नगला मैया के देव तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में रामपुर के विशाल ने पहला, बीरपुर के शरद ने दूसरा और बहटा के तारिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
200 मीटर दौड़ में फकौता के सुमित प्रथम, सरसई वन के पुनीत द्वितीय और रामपुर के विशाल तृतीय रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में शाहपुर की जानवी प्रथम, बीरपुर की संजना द्वितीय और बजीरपुर की नैना तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में वसावनपुर की चांदनी ने प्रथम, शाहपुर की करिश्मा ने द्वितीय और बजीरपुर की नैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बीरपुर की संजना प्रथम, महदवा की स्वाती द्वितीय और रामपुर की अनामिका तृतीय रहीं। प्राथमिक बालक कबड्डी में बहटा की टीम विजेता और बीरपुर की टीम उपविजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में बद्दोपुर की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में डेंगरी के दिलवर ने प्रथम, नगला संतरी के टुकसन ने द्वितीय और हाजीपुर के आशू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अभयपुरा के प्रियांशु प्रथम, नगला संतरी के टुकसन द्वितीय और नगला कटीला के प्रवीण तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में बढ़ारी की रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
दोनों स्पर्धाओं में ददवारा की संध्या दूसरे स्थान पर रहीं। 100 मीटर में अभयपुरा की संध्या तीसरे और 200 मीटर में डेंगरी की चांदनी तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में नगला महर्जी की प्रार्थना प्रथम, डेंगरी की चांदनी द्वितीय और नगला यादकरन की दीक्षा तृतीय रहीं। जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में भी रोशनी बढ़ारी ने पहला स्थान प्राप्त किया। नगला संतरी की खुशी दूसरे और वीनपुर कलां की हेमा तीसरे स्थान पर रहीं। कबड्डी के जूनियर बालक वर्ग में किशोरपुर और नगला कटीला की टीमों ने विजेता स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में बद्दोपुर और बहटा की टीमों ने बाजी मारी। प्राथमिक बालक वर्ग की लंबी कूद में अभय देवपुर के खिलाड़ी प्रथम, जवाहरपुर के ग्रीस द्वितीय और डेंगरी के हरदेव तृतीय रहे। समापन अवसर पर अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, जिला समन्वयक सुनील यादव, सुनील कुमार आर्य, ओम शिव वर्मा, रामपाल सिंह, पूनम राजपूत, नरेंद्र वर्मा, राकेश राजपूत सहित तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता में ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, पुष्पेंद्र कुमार, नीलेश प्रताप चौहान, दीनदयाल सिंह, अजय यादव, यादराम सिंह, देवेंद्र कुमार, भारतेंदु कुमार, सोमेंद्र कुमार और फुरकान अली ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)