Kasganj news सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए विभिन्न सहायक उपकरण।
सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांगजनों को वितरित किए गए विभिन्न सहायक उपकरण। कासगंज, 02 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास भवन स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे। दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार ट्राई साइकिल (हैंड प्रोपेल्ड) 180, व्हीलचेयर 30, वैशाखी 90 जोड़ी, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल 15, छड़ी 10, मानसिक मंदित किट 21, स्मार्टकेन 15 तथा कान की मशीन 09 का वितरण किया गया।इस अवसर पर बताया गया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण योजना के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे दैनिक जीवन के कार्यों को सुगमता से कर सकें। विभाग द्वारा दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान, कुष्ठावस्था भरण-पोषण अनुदान, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, दुकान निर्माण एवं संचालन ऋण तथा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। पात्र दिव्यांगजन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित पोर्टलों पर ऑनलाइन आवेदन करें तथा योजनाओं की जानकारी एवं सहायता के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कासगंज से संपर्क करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)