Kasganj news सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन उत्सव आयोजित, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान
अमांपुर (कासगंज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा यात्रा एवं जनकल्याणकारी कार्यों के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत सोमवार, 28 सितंबर 2026 को प्राथमिक विद्यालय, राजीव नगर वार्ड-9 अमांपुर में ‘आंगन मिलन उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मातृ एवं शिशु कल्याण, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कन्या एवं शिशु कल्याण के तहत अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। वहीं धात्री माताओं को स्वास्थ्य संवर्धन के उद्देश्य से पौष्टिक फ्रूट किट वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान समाज की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बाल विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक ममता राजपूत, मुख्य अतिथि किरण सोलंकी, महिला मोर्चा महामंत्री, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीतू, साक्षी गुप्ता, रुचि गुप्ता, नीरज देवी सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)