Kasganj news विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का किया गया गायन।

Oct 07, 2026 - 18:54
0 0
Kasganj news विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का किया गया गायन।

block-350 block-350

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के विकास खण्ड कासगंज में उद्बोधन सुना व देखा गया। विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का किया गया गायन। सेवा संकल्प यात्रा की मशाल ज्योति प्रज्वलित कर लिया जनसेवा का संकल्प वराह पत्थर मैदान में रंगोली का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया अवलोकन। कासगंज, 07 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज विकास खंड कासगंज में जनप्रतिनिधियों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, मा0 सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, मा0 अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा के0पी0 सिंह, कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष मीना महेश्वरी, सोरों नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव प्रसारण को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के दौरान सेवा संकल्प यात्रा की मशाल ज्योति जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रज्वलित की गई। मशाल ज्योति के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। इसके उपरांत राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम के अगले चरण में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा वराह पत्थर मैदान का भ्रमण किया गया। यहां सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तैयार की गई आकर्षक रंगोली का अवलोकन किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रंगोली के माध्यम से प्रदर्शित रचनात्मकता एवं अभियान से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी जनसामान्य तक पहुंचाने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों ने सहभागिता की। ----------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User