यूपी में 25 डिप्टी एसपी के तबादले

May 23, 2025 - 07:53
0 101
यूपी में 25 डिप्टी एसपी के तबादले

block-350 block-350

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार की शाम पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 25 पीपीएस (डिप्टी एसपी) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस सूची में कई ऐसे अधिकारी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही जिले में तैनात थे। सरकार ने इस फेरबदल के जरिए प्रशासनिक सशक्तिकरण और कार्यक्षमता में सुधार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। सबसे चर्चित नामों में शामिल सीओ श्रेष्ठा ठाकुर का तबादला शामली से बागपत किया गया है। वह पहले भी अपने कड़क तेवर और अनुशासनप्रिय कार्यशैली के लिए सुर्खियों में रह चुकी हैं। वहीं, तनु उपाध्याय, जो हाल ही में लेखिका सुधा मूर्ति का इंटरव्यू लेने को लेकर चर्चा में थीं, को सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।

 ■ इसके अलावा कई अन्य प्रमुख तबादले भी किए गए हैं। यहाँ पढ़ें डिटेल-

 ★श्रेष्ठा ठाकुर को पुलिस उपाधीक्षक शामली से पुलिस उपाधीक्षक, बागपत बनाया गया है। ★तनु उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक, कानपुर देहात से सहायक सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। ★शैलेंद्र सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, अयोध्या से पुलिस उपाधीक्षक, औरैया बनाया गया है। ★डॉ. अजय कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, अमेठी से पुलिस उपाधीक्षक, कुशीनगर नियुक्त किया गया है। ★अरुण कुमार सिंह-V को पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा से पुलिस उपाधीक्षक, महोबा बनाया गया है। ★शक्ति सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, बदायूं से पुलिस उपाधीक्षक, अमरोहा नियुक्त किया गया है। ★स्वतंत्र कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद कमिश्नरेट से सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बनाया गया है।

★बलराम को पुलिस उपाधीक्षक, गाजीपुर से पुलिस उपाधीक्षक, भदोही नियुक्त किया गया है। ★स्नेहा तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक, झांसी से पुलिस उपाधीक्षक, चंदौली भेजा गया है। ★हरीश सिंह भदौरिया को पुलिस उपाधीक्षक, बागपत से पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा), मथुरा बनाया गया है। ★शिवाजी सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में नियुक्त किया गया है। ★आलोक सिंह-II को पुलिस उपाधीक्षक, मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर बनाया गया है। ★प्रवीण मलिक को पुलिस उपाधीक्षक (सुरक्षा), मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक, शाहजहांपुर नियुक्त किया गया है। ★रामसूरत सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक, प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक, यूपीपीसीएल, लखनऊ में तैनात किया गया है।

 ★प्रदीप सिंह चंदेल को पुलिस उपाधीक्षक, सोनभद्र से पुलिस उपाधीक्षक, अंबेडकरनगर बनाया गया है। ★सुधीर कुमार तोमर को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। ★नीरज सिंह को पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ भेजा गया है। ★सुशील कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक, सीतापुर से सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। ★अमित कुमार श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त (सुरक्षा), वाराणसी से पुलिस उपाधीक्षक, सहारनपुर नियुक्त किया गया है। ★देवेंद्र कुमार-I को मंडलाधिकारी (वीके), गाजियाबाद से सहायक सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोंडा भेजा गया है। ★भरत पासवान को पुलिस उपाधीक्षक, औरैया से पुलिस उपाधीक्षक, श्रावस्ती नियुक्त किया गया है। ★प्रीता को पुलिस उपाधीक्षक, बागपत से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर भेजा गया है। ★भरत कुमार सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक, बिजनौर से पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, लखनऊ भेजा गया है। ★ज्ञानेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर सहायक पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट नियुक्त किया गया है।

★अंकित तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक, मुरादाबाद से पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि बीते तीन महीनों में राज्य सरकार ने 165 आईपीएस और पीपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने की दिशा में उठाया गया माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User