शहीदी दिवस पर लखनऊ में पदयात्रा और जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला

Mar 21, 2026 - 21:35
0 3
शहीदी दिवस पर लखनऊ में पदयात्रा और जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला

शहीदी दिवस पर लखनऊ में पदयात्रा और जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला

लखनऊ। 23 मार्च 2026 को शहीदी दिवस के अवसर पर माय भारत लखनऊ के तत्वावधान में जनपद में पदयात्रा, श्रमदान और विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन करने और युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रमों की शुरुआत 19 मार्च से ही हो चुकी है, जिसके तहत स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम वीरों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, “एक युवा ऐसा भी” विषय पर लघु फिल्म/वीडियो प्रतियोगिता और नागरिक कर्तव्यों पर केंद्रित जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। 22 मार्च को जनसहभागिता बढ़ाने के लिए श्रमदान कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों का संरक्षण और सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता अभियान शामिल हैं।

मुख्य आयोजन 23 मार्च को होगा, जिसमें शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर 2 से 4 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी। इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे और राष्ट्रीय ध्वज व संदेश पट्टों के माध्यम से नागरिक जिम्मेदारी, अनुशासन और राष्ट्रहित का संदेश आमजन तक पहुंचाएंगे। उपनिदेशक विकास सिंह ने बताया कि यह पहल युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समाज में एकता व नागरिक चेतना को मजबूत करने का एक सार्थक प्रयास है। प्रशासन ने जनपद के नागरिकों, युवा संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाएं और शहीदी दिवस को प्रेरणादायक रूप में मनाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User