UP News : 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम भी हटाए
UP News : 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर, 15 जिलों के डीएम भी हटाए
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आदेश जारी करते हुए 40 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही 15 जिलों के डीएम भी बदले गए हैं. परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं कुछ दिन पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।
आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बांगरी को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया है. झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है. वहीं फतेहपुर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। इसके साथ ही रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बनाया है. श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया है। उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है. सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया है। पश्चिमी यूपी के शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया है. अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया गया है. सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है।
इसके अलावा हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना को उन्नाव का डीएम बनाया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया है. औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया है। सीएम योगी के विशेष सचिव ब्रजेश कुमार का ट्रांसफर औरया के डीएम पद पर किया है. झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव का ट्रांसफर शामली जिलाधिकारी के पद पर किया है. 2016 बैच के आईएएस अभिषेक गोयल का ट्रांसफर खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग के विशेष सचिव से हमीरपुर के डीएम पद पर किया है। आईएएस इंद्रजीत सिंह का ट्रांसफर ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव से डीएम सुल्तानपुर के पद पर किया है। आईएएस अन्नपूर्णा गर्ग का ट्रांसफर नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के विशेष सचिव से श्रावस्ती डीएम के पद पर किया है।
नितिन गौड़ का ट्रांसफर हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से अमरोहा के डीएम पद पर किया है। आईएएस सरनजीत कौर ब्रोका का ट्रांसफर महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक पद से रायबरेली डीएम के पद पर किया है. सीएम योगी ने अचनाक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।