Aligarh News : वाह रे ससुर, दोनो जिठानियों से अबैध सम्बंध, छोटी बहू के गम्भीर आरोप?

Aligarh News : वाह रे ससुर, दोनो जिठानियों से अबैध सम्बंध, छोटी बहू के गम्भीर आरोप?

Sep 01, 2024 - 13:33
0 731
Aligarh News : वाह रे ससुर, दोनो जिठानियों से अबैध सम्बंध,  छोटी बहू के गम्भीर आरोप?

block-350 block-350

Aligarh News : अलीगढ़ में रहने वाली एक महिला ने अपने सगे ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

महिला ने पुलिस को बयान में बताया कि ससुर शादी के बाद से ही उसपर बुरी नजर से देखता है और दोनों जेठानियों के साथ संबंध बनाता था। अलीगढ़ में बहू के साथ ससुर ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। बहू ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुर उसके ऊपर बुरी नीयत लगाकर बैठा है और आए दिन अश्लीलता करता रहता था।

जिसके बाद उसने यह बात अपनी मां-बाप से भी बताई थी। लेकिन उस समय लोक लाज के डर से उसके माता पिता ने उसे शांत रहने के लिए बोल दिया और कहा कि स्थिति सुधर जाएगी। लेकिन ससुर लगातार उसके साथ अश्लीलता करता रहा। बीते दिनों वह अपने कमरे मे लेटी हुर्इ थी, तो ससुर अपने भाई के साथ नग्न अवस्था में वहां आ गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

जैसे तैसे उसने अपनी लाज बताई और मायके भाग आई। ससुर के अत्याचार से परेशान बहू मूल रूप से एटा जनपद की रहने वाली है। उसने बताया कि उसकी शादी 20 जून 2021 को अलीगढ़ के गंगीरी थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद जब वह अपने ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके दोनों जेठ की शादी नाबालिग रहते ही हो गई थी।

बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर के उसकी जेठानियों के साथ अवैध संबंध हैं और उसने अपनी जेठानी और ससुर को कई बार आपत्ति जनक अवस्था में भी देखा है। दोनों जेठानियों के साथ ससुर ने उसके साथ भी ऐसा करने का प्रयास किया। कई बार अश्लीलता की और एक दिन उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। जिसके बाद वह कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है। पीड़िता महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

उसने आरोप लगाया है कि ससुर की इन्हीं हरकतों की वजह से एक बार उसकी सास ने आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। ससुर के छोटे भाई की शादी नहीं हुई है और वह भी अपने भाई के साथ उसके ऊपर बुरी नजर रखता है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गंगीरी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि मामले की जांच करके मुकदमा दर्ज किया जाए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़िता को न्याय मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User