Kasganj news विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ अध्यक्षा नगर पालिका परिषद कासगंज मीना माहेश्वरी द्वारा फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

Oct 01, 2026 - 20:24
0 2
Kasganj news विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ अध्यक्षा नगर पालिका परिषद कासगंज मीना माहेश्वरी द्वारा फीता काटकर व हरी झण्डी दिखाकर किया गया।

block-350 block-350

कासगंज दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को माह अक्टूबर 2026 में संचालित किये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ अध्यक्षा नगर पालिका परिषद कासगंज  मीना माहेश्वरी द्वारा नगर पालिका परिषद कासगंज से एक विशाल रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली में स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, आई0सी0डी0एस0 विभाग, डब्लू0एच0ओ0 इत्यादि के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्षा द्वारा रैली को संवोधित करते हुए कहा कि समस्त विभाग अभियान के दौरान शासन स्तर से दिये निर्देशों के अनुसार समन्वय कर कार्यवाही संपादित करायें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कासगंज द्वारा रैली मे प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से संवोधित करते हुए कहा कि आशायें अभियान के दौरान आंगनवाडी कार्यकत्रियों के साथ समन्वय से कार्य करें । मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा विभागीय अधिकारियों से वार्ताकर अवगत कराया कि नगर विकास विभाग नगरीय क्षेत्रों में पंचायत विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, मच्छरों की दवा का छिडकाव, फौगिंग की कार्यवाही नियमित करायें। शिक्षा विभाग स्कूल रैली निकाल कर जनमानस में संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु जागरूकता लायें एवं अन्य सभी विभाग अपने -अपने विभाग से संबंधित गतिविधियां नियंमित संपादित करायें। जिला मलेरिया अधिकारी द्वारा जनमानस से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति बुखार से ग्रसित हो तो वह तत्काल नजदीकी सरकारी चिकित्सालय में जांच कराकर निःशुल्क उपचार प्राप्त करें, जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों पर पर्याप्त मात्रा में जांचे एवं दवायें उपलब्ध हैं। संचारी रोगों के नियंत्रण हेतु क्या करें , क्या न करें- क्या करें ऽ पानी के बर्तन /ड्म/टंकी आदि ढक कर रखें । ऽ सप्ताह में एक बार पानी के बर्तनों को खाली कर लीजिए । ऽ जिन स्थानों में पानी का इकट्ठा होना रोका न जा सके वहां पानी में कुछ बूंदें मिटटी का तेल या ट्ेक्टर का जला मोबिल ऑइल डाल दीजिये । ऽ मच्छरों से बचने के लिये सोते समय मच्छर रोधी क्रीम/नीम का तेल/कडवा तेल शरीर पर मलें/लगायें । ऽ सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें । ऽ ऐसे कपडे पहनें जो शरीर को पूरा ढक कर रखे । ऽ बुखार होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र / स्वास्थ्य कार्यकर्ता से खून की जांच करायें। ऽ दवा नियमित और पूरी खायें। ऽ क्या न करें:- व घर मे व घर के आस-पास टूटे बरतन ,टायर,फूलदान, आदि बर्तनो में जलभराव न होनेदे। व बुखार आने पर नीम-हकीम के पास न जायें। व तेज बुखार उतारने के लिये एस्प्रिन या ब्रुफिन टेवलेट का इस्तेमाल न करें। व खाली पेट दवा न खायें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User