ब्राण्ड एम्बेसडर ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ

Sep 01, 2024 - 16:57
Updated: 2 years ago
0 24
ब्राण्ड एम्बेसडर ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ

ब्राण्ड एम्बेसडर ने दिलाई विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ

सिरसागंज:- नगर पालिका परिषद, सिरसागंज के तत्वाधान में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रंजना गुरुदत्त सिंह के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान के ब्राण्ड एम्बेसडर अश्वनी कुमार जैन ने जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय पर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाई।

 अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान की शपथ दिलाते हुए कि मैं स्वंय स्वच्छता के प्रति सजग रहूँगा और उसके लिए समय दूँगा। हर वर्ष सौ घण्टे यानी हर सप्ताह दो घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूँगा।

मैं न गंदगी करूँगा और न किसी को करने दूँगा। सबसे पहले मैं स्वंय से , मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गाँव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरुआत करूँगा। मैं यह मानता हूँ कि दुनियां के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं, उसका कारण यह है कि वहाँ के नागरिक गन्दगी नहीं करते और न ही होने देते हैं। इस विचार के साथ मैं गाँव- गाँव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूँगा।

मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया मेरा एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में मदद करेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत अभियान में अधिक से अधिक जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कु तनु, सुशान्त, ललित कुमार, नीरज, सुशान्त, अनुज कश्यप, विशाल, हर्ष कुमार, रितिक कुमार, सुमित, विराट यादव, ईशू, शिवा आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User