बहन ने की लव मैरिज, भाइयों ने काटा जीजा का तलवार से सिर

Apr 25, 2024 - 12:02
1 1.2k
बहन ने की लव मैरिज, भाइयों ने काटा जीजा का तलवार से सिर

block-350 block-350

हरियाणा के यमुनानगर से हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां बहन के लव मैरिज से नाराज भाईयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर जीजा का तलवार से गला काट दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। इस घटना में शामिल पांच हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अभिषेक और रिशु ने घर से भागकर प्रेम विवाह किया था।

इसके बाद से दोनों करीब एक साल से जीरकपुर में रह रहे थे. रविवार रात अभिषेक अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने यमुनानगर आया। इसकी भनक रिशु के दोनों भाइयों को लग गई और उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अभिषेक और उसके दो दोस्तों को तलवारों से काट डाला. अभिषेक की मौत हो गई और उसके दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

बहन के लव मैरिज से नाराज भाईयों ने जीता का कत्ल किया इस शादी के बाद अभिषेक और रिशु के एक बच्चा भी है. बावजूद इसके भाइयों ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस भी तुरंत एक्टिव हुई और छापेमारी कर मास्टर माइंड अभिषेक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस ऑनर किलिंग से लोग सकते में हैं।

रिशु करीब एक साल से अभिषेक के साथ हंसी खुशी रह रही थी, लेकिन रिशु के दोनों भाई उसकी शादी के खिलाफ थे। रोती बिलखती रिशु ने कहा मेरी शादीशुदा जिंदगी मेरे ही सगे भाईयों ने उजाड़ दी. मेरे अपनों ने मुझे ऐसा दुख दिया है।

जिसे मैं मरते दम तक नहीं भूल पाऊंगी। इस मामले पर सिटी थाना यमुनानगर के एसएचओ जगदीश चंद्र ने बताया कि रिशु के दोनों भाई इनकी शादी के खिलाफ थे. जो अब जेल में हैं. रिशु पूरी तरह सुरक्षित है. इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 1
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (1)

User
Kaushal Yadav
Kaushal Yadav 2 years ago
9528412063