महिलाओं ने मां फूलमती देवी प्राचीन शिव मंदिर में किया भोले का जलाभिषेक

Jul 26, 2025 - 20:55
0 8
महिलाओं ने मां फूलमती देवी प्राचीन शिव मंदिर में किया भोले का जलाभिषेक

block-350 block-350

महिलाओं ने मां फूलमती देवी प्राचीन शिव मंदिर में किया भोले का जलाभिषेक

कायमगंज / फर्रुखाबाद। देवो के देव आदि देव भगवान भोले के प्रति आस्था व्यक्त कर महिलाओं की कांवड टोली ने नगर के फूलमती मंदिर में पूजा अर्चना कर गंगा के पावन तट ढाई घाट से गंगा जल लाकर नगर के उत्तर दिशा में बूढ़ी गंगा तट पर स्थित प्राचीन सोन सर्वा मंदिर पर शिव का जलभिषेक कर कांवड चढ़ाई । नगर के मोहल्ला सड़वाड़ा से शिवभक्त महिलाओं की एक टोली ने शनिवार को पूरी श्रद्धा के साथ फूलमती देवी मंदिर पहुंचकर कांवड़ पूजन किया। मंत्रोच्चारण के बीच जलपात्रों को कांवड़ में सजाया गया और मंगल गीतों के साथ टोली ढाईघाट के लिए रवाना हुई। महिलाओं ने ढाईघाट पहुंचकर वहां से पवित्र गंगा जल भरा। टोली में शामिल महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि वे जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए नगर से उत्तर दिशा में स्थित प्राचीन सोम सरवा शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगी।

श्रद्धा एवं भक्ति भाव से प्रेरित कांवड टोली में शामिल महिलाओं के चेहरे पर उत्साह और भक्ति की अनोखी आभा देखी गई। संकीर्तन के स्वर और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच वातावरण पूरी तरह शिव भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु महिलाओं ने कहा कि यह पदयात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और परमेश्वर की कृपा प्राप्ति का मार्ग है। कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त उत्साही महिलाओं में बबीता वर्मा, मेघा गुप्ता सोनाली वर्मा, नीतू गुप्ता, अनीता अग्निहोत्री, शिल्पी, निशा सहित अन्य श्रद्धालु महिलाएं सम्मिलित रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User