गैंगस्टर काला जठेड़ी व राजस्थान की लेडी डॉन की शादी में पुलिस बनेगी बराती

Mar 08, 2024 - 08:47
0 225
गैंगस्टर काला जठेड़ी व राजस्थान की लेडी डॉन की शादी में पुलिस बनेगी बराती

block-350 block-350

हरियाणा के गैंगस्टर काला जठेड़ी व राजस्थान की लेडी डॉन कही जाने वाली अनुराधा चौधरी की द्वारका में 12 मार्च को होने वाली शादी में पुलिसकर्मी बराती बनेंगे।

काला महज छह घंटे की जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आएगा। अदालत ने उसे शादी के लिए पैरोल दी है। शादी के लिए पुलिस अधिकारियों को अनौपचारिक रूप से फोन कर न्योता दिया जा रहा है। शादी का निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वहीं, गैंगवार की आशंका के मद्देनजर पुलिसकर्मी इस शादी में तैनात रहेंगे।

काला व अनुराधा चार साल से प्रेम संबंधों में हैं। शादी के बाद अनुराधा परिवार के साथ चली जाएगी। वह पहले से जमानत पर है। पुलिस के मुताबिक, अनुराधा तलाकशुदा है। वर्ष 2006 में उनकी मुलाकात शेखावाटी कॉलेज, सीकर के लेक्चरार फेलिक्स दीपक मिंज से हुई थी। दोनों ने मई, 2007 में शादी की थी, लेकिन 2013 में दोनों अलग हो गए।

वर्ष 2015 में अजमेर जेल में अनुराधा की मुलाकात राजस्थान के गैंगस्टर आनंद पाल सिंह से हुई। जेल से बाहर आने के बाद काला के साथ मिलकर अनुराधा ने कई वारदात अंजाम दीं। इसके बाद दोनों छिपने के लिए नवंबर, 2020 में विक्की सिंह (गैंगस्टर आनंद पाल सिंह का भाई, तब तक आनंदपाल मारा जा चुका था) के निर्देश पर इंदौर पहुंच गए। यहां दोनों दंपती की तरह रहने लगे।

इस दौरान दोनों में प्यार हो गया। दोनों इंदौर में चार माह तक रहे। काला इस समय तिहाड़ में बंद है। अनुराधा काला के माता-पिता की देखभाल कर रही है। मार्च, 2021 में दोनों ने इंदौर छोड़ दिया और बिहार चले गए। दोनों विवेकानंद कॉलोनी, पूर्णिया में किराये पर रहे। 30 जून, 2021 को बिहार से निकले और लखनऊ पहुंच गए। इसके बाद शिरडी, मुंबई, तिरूपति, मथुरा, आगरा आदि जगहों पर गए।

जुलाई, 2021 के दूसरे सप्ताह में रघुनाथ रेजीडेंसी, बहारदपुर, हरिद्वार चले गए। इसी माह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों को यमुनानगर से सहारनपुर हाईवे पर सरवासा टोल के पास पकड़ लिया। उस समय अनुराधा पर राजस्थान पुलिस ने 10,000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था, जबकि काला की गिरफ्तारी पर सात लाख रुपये का इनाम घोषित था।

तिहाड़ से बिंदापुर, द्वारका स्थित मोहन गार्डन में शादी समारोह स्थल 12 किलोमीटर दूर है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि इस रास्ते पर काला पर जानलेवा हमला हो सकता है। वहीं, काला शादी के दौरान फरार भी हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा के साथ-साथ उस पर नजर भी रखनी जरूरी है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली शादी स्थल पर अभी से सुरक्षा व्यवस्था संभाली।- स्पेशल सेल व तीसरी बटालियन के जवान रहेंगे तैनात।

पुलिस ने रास्ते व शादी स्थल की तीन बार रेकी की है। बैंक्वट हॉल में काम करने वाले स्टाफ से पूछताछ कर आईडी ली। पुलिस ने आयोजकों से मेहमानोंं की सूची मांगी। शादी में आने वाले बदमाशों की फोटो पुलिसकर्मियों को दी। शादी सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User