मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: LPG सिलेंडर महंगा, कमर्शियल गैस 2000 के पार

Apr 01, 2026 - 08:54
0 42
मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: LPG सिलेंडर महंगा, कमर्शियल गैस 2000 के पार

block-350 block-350

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर: LPG सिलेंडर महंगा, कमर्शियल गैस 2000 के पार

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़े असर का सीधा प्रभाव अब भारत की आम जनता और कारोबारियों पर दिखाई देने लगा है। 1 अप्रैल की आधी रात से LPG सिलेंडर के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। खास तौर पर 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 200 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की लागत बढ़ गई है। तेल कंपनियों द्वारा जारी नए रेट के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2078.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में इसकी कीमत 2208 रुपये, मुंबई में 2031 रुपये और चेन्नई में 2246.50 रुपये हो गई है।

गौरतलब है कि बीते एक महीने में यह तीसरी बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। कुल मिलाकर मार्च की शुरुआत से अब तक कीमतों में लगभग 310 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। हालांकि, आम उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे पहले 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर के दाम में 60 रुपये की वृद्धि की गई थी। वर्तमान में दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये, कोलकाता में 939 रुपये, मुंबई में 912.50 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये में मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और उससे प्रभावित गैस आपूर्ति है। भारत अपनी LPG जरूरतों का लगभग 90 प्रतिशत आयात करता है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी कतर, कुवैत, सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से होती है।

मौजूदा हालात में इन देशों से आपूर्ति बाधित होने के कारण भारत को अमेरिका, नॉर्वे, ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना जैसे दूरस्थ देशों से गैस आयात करनी पड़ रही है, जिससे शिपिंग लागत बढ़ गई है। वैश्विक बाजार में बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संकट का दबाव अब घरेलू बाजार पर भी साफ दिख रहा है। यदि मिडिल ईस्ट में हालात जल्द सामान्य नहीं होते हैं, तो आने वाले समय में महंगाई और बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User