एफएस विश्वविद्यालय में संयुक्त वार्षिक एनसीसी प्रशिक्षण शिविर CATC-15 का शुभारंभ
शिकोहाबाद। एफएस विश्वविद्यालय, शिकोहाबाद में 5 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-15) का उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। शिविर का आयोजन बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल सज्जन सिंह के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का महत्व बताया गया। वक्ताओं ने कैडेट्स को प्रशिक्षण के दौरान पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक कार्य की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. दिलीप यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ. योगेश यादव, ट्रस्टी डॉ. राहुल यादव एवं डॉ. नितिन यादव, कुलपति डॉ. संजीव भारद्वाज तथा महानिदेशक डॉ. अभिनव श्रीवास्तव ने एनसीसी प्रशिक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। शिविर में कैप्टन भानु प्रताप, कैप्टन जगदीश यादव, कैप्टन मनोज, लेफ्टिनेंट देवेश यादव, सेकेंड ऑफिसर मुकेश कुमार, सूबेदार मेजर राजवीर सिंह, एडम जेसीओ सूबेदार सुरेंद्र काजला, ट्रेनिंग जेसीओ गोपाल सिंह गुर्जर तथा सूबेदार सुशील चाहर सहित अन्य सैन्य प्रशिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
शिविर में कैडेट्स को मिलेगा विविध प्रशिक्षण शिविर के दौरान कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण,
अनुशासन, नेतृत्व विकास, सामूहिक कार्य, राष्ट्रीय एकता एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और कर्तव्यनिष्ठा को मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस शिविर को युवाओं में चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)