Kasganj news डीएम व एसपी द्वारा की गई कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा एवं कांवड़ रूट मार्ग घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

Jul 25, 2026 - 15:13
0 0
Kasganj news डीएम व एसपी द्वारा की गई कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा एवं कांवड़ रूट मार्ग घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

block-350 block-350

कासगंज- जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा की गई कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा एवं कांवड़ रूट मार्ग घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश। आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 25-07-2026 को जिलाधिकारी कासगंज एवं पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा कावंड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गयी एवं थाना सोरों क्षेत्रान्तर्गत स्थित लहरा गंगा घाट व कांवड़ रूट मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं तैयारियों का जायजा लिया गया व कांवड यात्रा व्यवस्था में लगे लोगों से वार्ता की गयी एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाली समस्यों को जाना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिये गये - 1. सुरक्षा व्यवस्था: घाट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, पीएसी एवं गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए । सीसीटीवी कैमरे एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए । 2. बैरियर एवं डूब क्षेत्र चिन्हीकरण: कावड़ियों के स्नान के लिए निर्धारित क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर चिन्हित किया जाए । गहरे पानी वाले क्षेत्रों में चेतावनी पट्ट लगाए जाएं । 3. स्वास्थ्य एवं पेयजल: घाट पर अस्थायी स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस, पेयजल, शौचालय एवं प्रकाश की व्यवस्था समय से पूर्ण कर ली जाए । 4. सफाई व्यवस्था: घाट एवं आने-जाने वाले मार्गों पर नियमित साफ सफाई कराई जाए। कूड़ादान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । 5. यातायात प्रबंधन: कावड़ यात्रा के दौरान यातायात को सुगम बनाए रखने हेतु रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया जाए । इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गण मौजूद रहें ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User