Kasganj news जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं सब जूनियर बालिका बास्केटबाल चयन/ट्रायल्स

Oct 05, 2026 - 18:08
0 0
Kasganj news जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं सब जूनियर बालिका बास्केटबाल चयन/ट्रायल्स

block-350 block-350

जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं सब जूनियर बालिका बास्केटबाल चयन/ट्रायल्स के सम्बन्ध में। खेल निदेशालय, उ0 प्र0, लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 17 अक्टूबर, 2026 तक जनपद मुरादाबाद एवं प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 08 से 11 अक्टूबर, 2026 तक कानपुर देहात में किया जा रहा है। प्रतियोगिता से पूर्व जिला खेल कार्यालय, कासगंज द्वारा जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी एवं सब जूनियर बालिका बास्केटबाल का चयन/ट्रायल दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 को स्पोट्र्स स्टेडियम, सोरो, कासगंज में आयोजित कराया गया। जूनियर बालिका कबड्डी में चयनित खिलाड़ी निम्नवत् है- लक्ष्मी, संगम, नीतेश, अनीषा कुमार, शिवनी कुमारी, कोमल, शीलू, गुड़िया, सोनम, प्रिया। सब जूनियर बालिका बास्केटबाल में चयनित खिलाड़ी निम्नवत् है- हर्षिता, सृष्टि, सलौनी, अंशी एवं शालनी। जिला स्तर पर उक्त चयनित खिलाड़ी मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 प्रातः 11ः00 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोट्र्स स्टेडियम, अलीगढ़ में प्रतिभाग करेगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User