Kasganj news शिकायतों के बाद भी नहीं हुई गूल की सफाई, किसानों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

Jul 25, 2026 - 14:57
0 1
Kasganj news शिकायतों के बाद भी नहीं हुई गूल की सफाई, किसानों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

block-350 block-350

कासगंज: शिकायतों के बाद भी नहीं हुई गूल की सफाई, किसानों ने खुद संभाली जिम्मेदारी

अमाँपुर (कासगंज)। जनपद कासगंज के कस्बा अमाँपुर के ग्राम अशोकपुर में किसानों को सिंचाई के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गाटर संख्या-17 की लगभग 5000 मीटर लंबी गूल की सफाई नहीं कराई गई है, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। किसानों का कहना है कि यह गूल मनरेगा योजना के अंतर्गत आती है, लेकिन कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गूल के किनारे स्थित खेतों के किसानों को पिछले तीन वर्षों से सिंचाई की समस्या झेलनी पड़ रही है। किसानों ने यह भी बताया कि वे नियमित रूप से सरकारी लगान जमा करते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। प्रशासन की उदासीनता से परेशान होकर किसानों ने स्वयं ही गूल की सफाई का कार्य शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि यदि समय पर सफाई नहीं हुई तो फसलों पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। सफाई कार्य में मोहर सिंह नेताजी, मानपाल, जितेंद्र सिंह, रामसिंह, जुगेंद्र, प्रवीन कुमार, हेम सिंह ठाकुर, महीपाल सिंह, मोहन, केशव, अनमोल, ब्रह्मानंद, दिनेश, गंगा सिंह बौहरे, कुंवरपाल, सूरजपाल, नेम सिंह सहित अनेक किसान श्रमदान कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गूल की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिल सके और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User