Kasganj news 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार,

Sep 24, 2026 - 15:15
0 2
Kasganj news 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार,

block-350 block-350

थाना कोतवाली कासंगज पुलिस एवं जनपदीय एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 1,35,100/- रुपए नकद, ज्वैलरी एवं मृतका का मोबाइल बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा उक्त घटना के सफल अनावरण के लिये पुलिस टीम को 25,000/- रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गई है । पुलिस अधीक्षक, कासगंज ओ0पी0 सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में थाना कोतवाली कासंगज पुलिस एवं जनपदीय एसओजी टीम द्वारा थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रांतर्गत हुई 18 वर्षीय किशोरी की हत्या की घटना का 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करने में बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण - दिनांक 23.09.2026 की प्रातः थाना कोतवाली कासंगज क्षेत्रान्तर्गत अशोक नगर रेलवे क्रासिंग के पास खेत में बनी समरसेबिल की कोठरी की छत पर 18 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। जिसके सम्बन्ध में परिजनों की तहरीर पर थाना कोतवाली कासंगज पर मु0अ0सं0 578/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीकृत किया गया।

 अनावरण एवं गिरफ्तारी:- घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा 05 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मुखबिर की सूचना एवं मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 24.09.2026 को घटना का 24 घंटे के अन्दर सफल अनावरण कर घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को पुरानी रेलवे क्रासिंग अशोक नगर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर उनके कब्जे से 1,35,100/- रुपए नकद, सोने चांदी के आभूषण एवं मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण - 1. समीर पुत्र शामिल निवासी अशोक नगर मस्जिद वाली गली थाना व जिला कासगंज (उम्र करीब 20 वर्ष) 2. अमित पुत्र अमर सिंह निवासी इण्डस्ट्रियल एरिया इस्माइलपुर रोड थाना व जिला कासगंज (उम्र करीब 18 वर्ष) 3. अरसद पुत्र नसीम निवासी H.P. गैस एजेन्सी के पीछे मस्जिद वाली गली थाना व जिला कासगंज (उम्र करीब 22 वर्ष) 4. अरसलान पुत्र अजमल निवासी तहसील रोड गप्पू का चौराहा थाना व जिला कासगंज (उम्र करीब 19 वर्ष)

पूछताछ का विवरण -पूछताछ पर समीर ने बताया कि मृतका की करीब 3-4 साल से अरसद से दोस्ती थी, इसकी जानकारी होने पर उसने भी करीब दो तीन माह पूर्व मृतका से दोस्ती कर ली। उसे कुछ रुपयों की जरुरत थी तो कुछ दिन पहले 8000 रुपये मृतका ने उसे दिये थे साथ ही मृतका ने बताया कि उसके घर पर कमेटी के कुछ रुपए और जेवर उसकी माँ के पास रखें हैं। अगर वह उसे अपने साथ ले जाए तो वह रुपए और जेवर लाकर उसे दे देगी और यदि नहीं ले जाओगे तो वह उसे मुकदमें मे फंसा देगी । समीर ने रुपए और जेवर हड़पने और मृतका से पीछा छुड़ाने के उद्देश्य से योजना के तहत अपने दोस्तों अरसद, अमित, अरसलान के साथ मिलकर तय किया कि वह जो सामान लेकर आयेगी उसे आपस में बराबर बांट लेगें । मृतका 1,35,100/- रुपये व सोने चाँदी के जेवर लेकर आ गई ।जहां से चारों दोस्त मृतका को पास में ही फतेह सिंह के खेत में ट्यूबैल की चारदावारी में बनी कोठरी के पास ले गये और उसके गले में पड़े दुपट्टे से उसका गला दबाया जिससे वह बेहोश हो गयी तो समीर ने चाकू से उसकी गर्दन काट दी और उसकी मृत्यु हो गयी। चारों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसके कपड़े व हवाई चप्पल उतार ली और उसके शव को ट्यूबैल की बनी कोठरी की छत पर दीवाल के किनारे रख दिया। एक लेडीज बैग जिसमें वह सामान रखकर लायी थी उसे व मोबाइल में से सिम निकालकर व कपड़े व चप्पलों को वहीं फतेह सिहं के खेत के पास पुरानी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में आग लगाकर फैंक दिया। जिसे अभियुक्तों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। बरामदगी -1. 1,35,100/- रुपए नकद 2. दो अंगूठी एवं एक जोड़ी कानों के टाप्स पीली धातु 3. दो नग हथफूल एवं एक जोड़ी पैरों की पायल सफेद धातु 4. मृतका का मोबाइल फोन 5. आलाकत्ल दुपट्टा, चाकू

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1. प्रभारी निरीक्षक  जगदीश चन्द्र, थाना कोतवाली कासंगज मय टीम

2. प्रभारी एसओजी  रितेश कुमार मय टीम गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User