समाधान समारोह-2026 एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Jul 25, 2026 - 20:52
0 3
समाधान समारोह-2026 एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

block-350 block-350

समाधान समारोह-2026 एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 की सफलता को लेकर जनपद न्यायाधीश ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

एटा । माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह, 2026 का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया गया है, जिसकी परिणति 21, 22 एवं 23 अगसत्, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी एवं राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान-2.0 कैम्पेन माह जनवरी, 2026 से लगातार चलाया जा रहा है, के सफल आयोजन के सम्बन्ध में अधिक से अधिक वादों को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया गया है।

 उक्त दोनों अभियानों के सफल क्रियान्वन हेतु राकेश धर दुबे, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा की अध्यक्षता में कमालुद्दीन, नोडल अधिकारी, मध्यस्थता अभियान एवं युगल चन्द्र चौधरी, अपर सिविल जज (सी0डि0)/प्रभारी-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा तथा समस्त मध्यस्थ अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा के मध्य विश्राम कक्ष, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, एटा में आज दिनांक 25.07.2026 को सायं 04:30 बजे मूल-भूत दिशा-निर्देशों के सम्बन्ध में बैठक आहूत की गयी, जिसमें जनपद न्यायालय एटा के अधीन न्यायालयों से प्रेषित मध्यस्थता हेतु पत्रावलियों में आपसी सुलह-समझौता के माध्यम से अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कर अभियान को सफल बनाने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे इन दोनों अभियानों को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर मध्यस्थ/अधिवक्तागण, ए0डी0आर0 भवन, जनपद न्यायालय एटा कन्हीलाल शर्मा, सुभाष शर्मा, नारायण जी पाण्डेय, एस0पी0 शर्मा, डॉली राघव एवं महेन्द्रा वर्मन आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User