Kasganj news कासगंज डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

कासगंज डीएम के निर्देश पर अवैध खनन के विरुद्ध जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 1 हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर व 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कासगंज जनपद में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कासगंज के नेतृत्व में तहसील कासगंज क्षेत्र में अवैध खनन के विरुद्ध सघन जांच एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त 1 हाइड्रोलिक एक्सकेवेटर एवं 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर जब्त किया गया। जब्त वाहनों को महिला थाना कासगंज में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में किसी भी दशा में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों एवं इसमें प्रयुक्त वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी एवं जांच अभियान संचालित करते हुए अवैध खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)