बुजुर्ग महिला की मौत से बवाल, पुलिस कांस्टेबल पर धक्का देने का आरोप

Mar 29, 2026 - 18:08
0 4

block-350 block-350

बुजुर्ग महिला की मौत से बवाल, पुलिस कांस्टेबल पर धक्का देने का आरोप

■ इंद्रजीत सिंह 

देहरादून/ऊधमसिंह नगर: उत्तराखंड में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक गंभीर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ जहां पुलिस को अनुशासन और अपराध मुक्त राज्य बनाने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही “मित्र पुलिस” की छवि को धूमिल कर रही है। मामला नानकमत्ता कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम एक मामले में एक परिवार के घर पहुंची थी। इसी दौरान टीम में शामिल एक कांस्टेबल पर आरोप है कि उसने धक्का-मुक्की के बीच एक बुजुर्ग महिला को जोर से धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गईं। परिजनों का कहना है कि गिरने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने महिला का शव कोतवाली के बाहर रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

परिवार ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मी पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। यह घटना “मित्र पुलिस” की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User