01 जुलाई से आरम्भ “स्कूल चलो अभियान” से परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन

Jun 26, 2025 - 20:38
0 3
01 जुलाई से आरम्भ “स्कूल चलो अभियान” से परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन

block-350 block-350

01 जुलाई से आरम्भ “स्कूल चलो अभियान” से परिषदीय विद्यालयों में बढ़ेगा नामांकन

अलीगढ़ । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह द्वारा बताया गया है कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए 1 जुलाई 2025 से “स्कूल चलो अभियान” के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत व्यापक स्तर पर नामांकन अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में छात्रों की संख्या बढ़ाए जाने के लिए सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकगणों को लक्ष्य के अनुरूप नामांकन वृद्धि के लिए निर्देशित किया गया है। बीएसए ने यह भी बताया है कि वर्ष 2024-25 में कुल 2,20,000 बच्चों के सापेक्ष वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 में अभी तक 1,94,870 बच्चों का नामांकन हो चुका है, जबकि नामांकन की समय-सीमा 30 सितम्बर तक है। ऐसे में यह स्पष्ट है कि नामांकन प्रक्रिया अभी प्रगति पर है और शेष तीन महीनों में पिछली वर्ष की तुलना में अधिक नामांकन का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 160 ऐसे विद्यालय हैं जिनमें छात्रों की संख्या 20 से कम है, जिन्हें निकटवर्ती विद्यालयों में समायोजित करने की योजना पर भी कार्य प्रगति पर है, जिससे संसाधनों का समुचित उपयोग होने के साथ विद्यालयों में छात्र संख्या मंे प्रगति होगी और बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा मिलेगी। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में मिड डे मील, यूनिफॉर्म, बैग, जूते-मोजे, पाठ्य पुस्तकें, गुणवत्तापरक शिक्षा, छात्रवृत्ति की सुविधाओं और कायाकल्प योजना में विद्यालयों सौन्दर्यीकरण और शैक्षिक वातावरण में वृद्धि के चलते अभिभावकों का रुझान परिषदीय विद्यालयों की ओर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब परिषदीय विद्यालय किसी कॉन्वेंट या निजी विद्यालयों से कम नहीं है। शैक्षिक गतिविधियों के साथ ही समर कैंप जैसे नवाचार ने अभिभावकों व बच्चों का रूझान परिषदीय विद्यालयों की ओर बढ़ाया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया है कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा चलाया जा रहा समर्पित प्रयास शिक्षा की रोशनी को हर घर तक पहुँचाने की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User