जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शिकोहाबाद।लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी से ही संभव है। इसी उद्देश्य से जनपद में मतदाता सूची को अधिक अद्यतन, समावेशी और पारदर्शी बनाने के लिए 'विशेष अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण' संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में आज जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के साथ संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
दोनों अधिकारियों द्वारा इस अभियान की प्रभावी निगरानी और सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, बीoएलoओo के माध्यम से घर-घर सर्वे तथा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2026 में छूटे हुए पात्र नागरिक तथा 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले या 18-19 आयु वर्ग के नवीन मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं। बीoएलoओo अपने-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। फॉर्म-6 के साथ अब घोषणा-पत्र देना अनिवार्य नहीं है; बीoएलoओo द्वारा घोषणा-पत्र न मांगे जाने पर भी फॉर्म आवश्यक रूप से लिया जाएगा। नागरिक voters.eci.gov.in या ECINET ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, विद्यालयों व महाविद्यालयों के प्रधानाचार्य पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत व सशक्त बनाएं।
साथ में उपस्थित रहें उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी,तहसीलदार सनी कनौजिया, नायब तहसीलदार नेहा सचान, हृदयराम यादव, रजनीश यादव आदि।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)