दहेज लोभ बना शादी में रोड़ा, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

May 24, 2025 - 11:50
0 9
दहेज लोभ बना शादी में रोड़ा, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

block-350 block-350

दहेज लोभ बना शादी में रोड़ा, दूल्हे ने बारात लाने से किया इनकार

बाराबंकी। जिले के कसरैलाडीह गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दूल्हे ने ऐन वक्त पर बारात लाने से इनकार कर दिया। मेंहदी रचाए दुल्हन रातभर मंडप में बारात का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा नहीं पहुंचा। दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हे पक्ष ने शादी से पहले बाइक, एक लाख रुपये नकद और सोने की चेन की मांग की थी।

 जब यह मांग पूरी नहीं हुई तो शादी से ठीक पहले दूल्हे की ‘बीमारी’ का बहाना बनाकर बारात लाने से मना कर दिया गया। इस घटना के बाद लड़की पक्ष के लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कोतवाली बदोसराय में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की कुप्रथा और इसके चलते टूटते रिश्तों को उजागर कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User