नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

May 24, 2025 - 15:29
0 9
नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की। मामला थाना कोतवाली देहात पर दर्ज मुअसंख्या 277/2024 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस और 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था।

 गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *अमन पुत्र कमलेश निवासी शांति नगर, थाना कोतवाली नगर, एटा* के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दबोच कर थाने लाया और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। इस गिरफ्तारी से पुलिस ने न केवल एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई की है बल्कि जिले में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ता का भी परिचय दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User