फ़िल्म दिखाने के बाद बेहोश कर MBBS छात्रा के साथ दोस्तों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप

फ़िल्म दिखाने के बाद बेहोश कर MBBS छात्रा के साथ दोस्तों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप

May 24, 2025 - 07:58
0 471
फ़िल्म दिखाने के बाद बेहोश कर  MBBS छात्रा के साथ दोस्तों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप

block-350 block-350

महाराष्ट्र के सांगली में एक दिल दहलाने वाली घटना में थर्ड ईयर MBBS छात्रा के साथ उसके दोस्तों ने गैंगरेप किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 27 मई तक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ। महाराष्ट्र के सांगली से दिल दहलादेने वाली एक घटना सामने आई है।

सांगली में थर्ड ईयर की एक MBBS छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ है। स्थानीय पुलिस के अनुसार पीड़िता के दो दोस्तों और उसके एक दोस्त के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके साथ ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना 18 मई की है। उस दिन MBBS छात्रा को आरोपी ने रात 10 बजे के आसपास फिल्म देखने के बहाने बुलाया। फिर सभी फिल्म देखने के लिए गए। उसके बाद वह तीनों दोस्त उस छात्रा को अपने एक दोस्त के फ्लैट पर लेकर गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को ड्रिंक कराया, जिसमें नशीली दवा दी। फिर बेहोशी की स्थिति में तीनों दोस्तों ने बारी-बारी से पीड़िता की इज्जत को तार-तार कर दिया।

तीनों आरोपियों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और अपनी हवस की भूख को मिटाया। इसके बाद जब पीड़िता को होश आया तो उन्होंने धमकी दी कि इसके बारे में किसी को जानकारी दी तो इसका अंजाम भुगतना होगा। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कर्नाटक की रहने वाली है। घटना के बाद वह वापस अपने रूम पर आ गई। वहां पहुंचते ही उसने अपने माता-पिता से पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। वहीं, इन आरोपियों के बारे में बताते हुए पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों की ही उम्र 20 से 22 साल के बीच की है। इनमें से दो आरोपी MBBS के छात्र है। दोनों पीड़िता के साथ ही सेम ईयर है। फिलहाल इन दरिंदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User