केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने हरदोई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में किया संबोधन  

Apr 14, 2026 - 22:11
0 0
केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने हरदोई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में किया संबोधन  

block-350 block-350

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने हरदोई में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में किया संबोधन  

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान ने आज हरदोई में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया तथा उपस्थित नागरिकों को संबोधित किया। कार्यक्रमों का शुभारंभ गांधी मैदान, हरदोई में बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।   श्री कमलेश पासवान जी ने जिला पंचायत कार्यालय में आयोजित बाबा साहेब के जीवन एवं योगदान पर आधारित विशेष फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने शाहपुर, अठरिया स्थित बाबा कुबेर बाल जी एवं बाबा गोवर्धन बाल जी के समाधि स्थलों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में मंत्री श्री पासवान ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों एवं समावेशी विकास के सिद्धांतों को भारत की प्रगति का आधार बताया।

उन्होंने युवाओं में शिक्षा, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सभी समुदायों के प्रतिभाशाली युवाओं का प्रशासनिक एवं अन्य महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बढ़ता प्रतिनिधित्व राष्ट्र को और सुदृढ़ बनाता है।   केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री जी ने इतिहासकारों, शोधकर्ताओं एवं समाज के प्रबुद्ध वर्ग से आह्वान किया कि पासी समाज की ऐतिहासिक विरासत, महापुरुषों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित दस्तावेजीकरण किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रामाणिक साहित्य उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा, “जो समाज अपने इतिहास को नहीं जानता, वह प्रगति नहीं कर सकता। जो समाज अपने और अपने समाज के लिए सोचता एवं कार्य करता है, वही उन्नति करता है।”   सांडदीला–बघौली मार्ग पर आगमन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री पासवान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक प्रतिनिधियों से संवाद भी किया तथा बाबा साहेब के समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।  

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें मा. सांसद मिश्रिख एवं कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक रावत, मा. सांसद हरदोई एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जयप्रकाश रावत, मा. विधायक साण्डी श्री प्रभाष कुमार, मा. विधायक गोपामऊ श्री श्याम प्रकाश, मा. विधायक बालामऊ श्री रामपाल वर्मा, जिला पंचायत हरदोई की मा. अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती, भाजपा जिलाध्यक्ष हरदोई श्री अजीत सिंह बब्बन सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।   अंत में मंत्री श्री पासवान ने सभी नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा, जागरूकता एवं सामाजिक एकता ही एक सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना एक ऐसे भारत का था, जहाँ हर नागरिक को समान अवसर, सम्मान और न्याय मिले। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी उनके समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों को अपनाकर ऐसा समाज बनाएं, जहाँ कोई भी पीछे न छूटे; यही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User