UP News : 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

UP News : 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

Mar 05, 2025 - 10:20
0 410
UP News : 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

block-350 block-350

UP शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर जिलाधिकारी बनाया गया है।

इसी तरह मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को अपर जिलाधिकारी मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी बरेली दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है। बस्ती के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार पांडेय को नगर मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद बनाया गया है। आगरा के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार शाक्य को अपर जिलाधिकारी प्रयागराज बनाया गया है। उपजिलाधिकारी हमीरपुर खालिद अंजुम को अपर जिलाधिकारी सीतापुर बनाया गया है। इसी क्रम में प्रतापगढ़ के उपजिलाधिकारी भारत राम को अपर जिलाधिकारी बुलंदशहर बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी अशोक कुमार यादव को अपर जिलाधिकारी ललितपुर बनाया गया है।

अयोध्या के उपजिलाधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्वत को अपर जिलाधिकारी बंदायू बनाया गया है। कानपुर नगर के उपजिलाधिकारी जंगबहादुर यादव को अपर जिलाधिकारी रामपुर बनाया गया है। जौनपुर के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव को अपर जिलाधिकारी सिद्वार्थ नगर बनाया गया है। संतकबीर नगर के उपजिलाधिकारी रमेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी सोनभद्र बनाया गया है। वाराणसी के उपजिलाधिकारी नीरज प्रसाद को अपर जिलाधिकारी औरय्या बनाया गया है।

इसी क्रम में उपजिलाधिकारी प्रयागराज रमेश मौर्य को अपर जिलाधिकारी एटा बनाया गया है। तबादलों के इसी क्रम में हमीरपुर के उपजिलाधिकारी राजेश चन्द्र को अपर जिलाधिकारी मेरठ बनाया गया है। बाराबंकी के उपजिलाधिकारी राम आसरे वर्मा को अपर जिलाधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। उपजिलाधिकारी देवरिया मंजूर अहमद अंसारी को अपर जिलाधिकारी कासगंज बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User