Firozabad News : सिपाहियों ने पुलिस चौकी को बना लिया शराब का अड्डा

Firozabad News : सिपाहियों ने पुलिस चौकी को बना लिया शराब का अड्डा

Feb 25, 2025 - 18:43
0 371
Firozabad News : सिपाहियों ने पुलिस चौकी को बना लिया शराब का अड्डा

Firozabad News: फिरोजाबाद में पुलिस चौकी के अंदर शराब पीने के मामले में कार्रवाई हुई है। फिरोजाबाद पुलिस की मर्यादा तार-तार करते सिपाहियों का वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने तीन सिपाहियों को लाइन हाजिर कर उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है। फिरोजाबाद की टूंडला कोतवाली क्षेत्र की चौकी राजा का ताल में तैनात तीन सिपाहियों का वर्दी पहन कर पुलिस चौकी के भीतर शराब पीने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

बताया जा रहा है कि टूंडला कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे बने राजा का ताल पुलिस चौकी पर पुलिसकर्मी इस चौकी को शाम होते ही अपने शोक का अड्डा बना देते हैं, यहां खुलेआम पैग लगाने के दौर शुरू हो जाते हैं. पुलिस चौकी में हम प्याला महफिल का वीडियो शूट करने के बाद इसे वायरल कर दिया गया। वायरल वीडियो में राजा का ताल चौकी के ऊपर बने कमरे में सिपाही अजीत कुमार और गौरव रावत शराब पीते नजर आ रहे हैं. कमरे में शराब के भरे हुए गिलास, बीयर चखना और पानी रखा हुआ है, जिससे साफ जाहिर होता है कि चौकी को ही शराबखाना बना दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, यह सब चौकी इंचार्ज की अनुपस्थिति में होता है. यानी, जैसे ही इंचार्ज चौकी से बाहर जाते हैं, तो सिपाही वहां महफिल जमाने लगते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की खबर फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने वीडियो में नजर आ रहे सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है।

इस मामले की जांच फिरोजाबाद के सीओ सिटी अरुण कुमार चौरसिया को सौंप गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि टूंडला कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी राजा के ताल का एक वीडियो संज्ञान में आया है. जिसके बाद तत्काल प्रभाव से वीडियो में नजर आ रहे तीनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है. साथ ही इसकी जांच सीओ सिटी को सौंप गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User