Firozabad news/भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम शिकोहाबाद में संपन्न हुआ।

Feb 26, 2025 - 07:29
0 11
Firozabad news/भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम शिकोहाबाद में संपन्न हुआ।

block-350 block-350

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम शिकोहाबाद में संपन्न हुआ। शिकोहाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता जोनू के नेतृत्व में बडा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती धर्मशाला मुहल्ला गढैया में आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नगर की भाजपा नेत्री मनोरमा गुप्ता को व्यापार मंडल का आगरा मंडल (कमिश्नरी) का अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा, प्रदेश महासचिव सुनील पैंगोरिया, नगर के संरक्षक दयाशंकर गुप्ता के अलावा जीएसटी के संयुक्त कमिश्नर और विद्युत विभाग से एसडीओ मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने व्यापारियों को हो रही समस्याओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्युत विभाग और जीएसटी विभाग की समस्याओं के समाधान के लिए मंच पर उपस्थित रहे। इसके साथ ही अधिकारियों ने भी व्यापारियो से सहयोग करने के साथ ही मिलावट खोरी बंद करने और ईमानदारी से टैक्स जमा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अतुल अग्रवाल ने किया।कार्यक्रम में अमित शाह, सचिन बंसल, नगर महामंत्री मनीष अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अंशु गुप्ता, नगरमंत्री मनु अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, नगर सचिव आशीष माहेश्वरी, सतीश यादव, संजीव बंसल, मन्नू अग्रवाल, नीतिन गुप्ता, आलोक अग्रवाल, हरदीप गुप्ता, संजीव जैन, संध्या बंसल, अश्वनी सिह, संजीव लाला, अनिल बंसल, राहुल सिंगल, गोल्डी अग्रवाल और विवेक गुप्ता सहित नगर के व्यापारी एवं सभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User