UP : 6 अपर पुलिस अधीक्षक और 12 उपाधीक्षकों के किए तबादले

Aug 25, 2023 - 07:32
0 312
UP : 6 अपर पुलिस अधीक्षक और 12 उपाधीक्षकों के किए तबादले

block-350 block-350

यूपी सरकार ने गुरुवार को प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के छह और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 12 अधिकारियों का तबादला कर दिया।

 इन सभी अफसरों की तैनाती विशेष सुरक्षा बल में की गई है। गुरुवार की देर रात ही तबादले का आदेश भी जारी कर दिया गया। पुलिस विभाग में हुई इस कार्रवाई से अन्य विभाग में हड़कंप मचा है।

एडीजी प्रशासन नीरा रावत की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एएसपी प्रशिक्षण मुख्यालय प्रदीप कुमार वर्मा को उप सेनानायक प्रथम वाहिनी विशेष सुरक्षा बल लखनऊ, एएसपी पीटीएस मेरठ अवनीश कुमार को उप सेनानायक दूसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल गोरखपुर,

एएसपी तकनीकी सेवाएं मुख्यालय सुरेश चंद्र रावत को उप सेनानायक तीसरी वाहिनी विशेष सुरक्षा बल प्रयागराज, एएसपी एसीओ मुख्यालय जीतेन्द्र सिंह को उप सेनानायक चतुर्थ वाहिनी विशेष सुरक्षा बल मथुरा, एएसपी-सेक्टर आफिसर सीसीबीआईडी वाराणसी डॉ. कृष्ण गोपाल को उप सेनानायक 5वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल सहारनपुर तथा सहायक सेनानायक-उप सेनानायक 45वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र अभय कुमार मिश्र को उप सेनानायक 6वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल अयोध्या के पद पर स्थानान्तरित किया गया है। 

इसी तरह 12 डीएसपी भी विशेष सुरक्षा बल में ही स्थानान्तरित किए गए हैं। जिसमें आगरा की 15वीं पीएसी में सहायक सेनानायक रहे नवीन कुमार नायक को लखनऊ की 01वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, मुरादाबाद की 09वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक रहे रजनीश कुमार यादव को लखनऊ की 01वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, सुलतानपुर में पीटीएस में पुलिस उपाधीक्षक रहे अभिनव यादव को गोरखपुर की 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक,

लखनऊ ईओडब्ल्यू में पुलिस उपाधीक्षक रहे सुधीर कुमार सिंह को गोरखपुर की 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, रायबरेली की 25वीं वाहिनी पीएसी में सहायक सेनानायक रहे प्रेम प्रकाश यादव को प्रयागराज की 03वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, कौशांबी में सीओ रहे श्यामकांत को प्रयागराज की 03वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक बनाया गया है। इसी तरह जालौन पीटीएस में सीओ रहे हरिराम यादव को मथुरा की 04वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, 

अलीगढ़ एलआईयू में सीओ रहे योगेंद्र सिंह मलिक को सहारनपुर की 05वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, मेरठ में फूड सेल के सीओ रहे प्रदीप कुमार यादव को सहारनपुर की 05वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, मेरठ पीटीएस में पुलिस उपाधीक्षक रहे पंकज कुमार श्रीवास्तव को अयोध्या की 06वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक, गोंडा की 30वीं पीएसी में सहायक सेनानायक रहे विनीत कुमार को अयोध्या की 06वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल में सहायक सेनानायक बनाया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User