Kasganj news कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया याद,कासगंज में निकाला गया मशाल जुलूस।

Jul 25, 2024 - 21:22
0 23
Kasganj news कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया याद,कासगंज में निकाला गया मशाल जुलूस।

block-350 block-350

Kasganj news कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों को किया याद,कासगंज में निकाला गया मशाल जुलूस।

 कासगंज से ब्यूरो रिपोर्ट आपको बता दें आज 26 जुलाई को पूरे देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस के मौके पर रिटायर्ड सैनिकों के सम्मान से लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। आज कासगंज शहर में भाजपा युवा मोर्चा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या के मौके पर एक मसाल जुलूस का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों सहित भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कासगंज शहर में गुरुवार को मशाल जुलूस का शुभारंभ कासगंज शहर के बारह पत्थर मैदान से किया गया। यह मसाल जुलूस कासगंज शहर के मुख्य बाजार घंटाघर से होते हुए नदरई गेट स्थित रानी लक्ष्मी बाई कम्युनिटी हॉल प्रभू पार्क पर समाप्त हुआ। मसाल जुलुस समाप्त होने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं शहीदों की जय के नारे लगाए। *25 घंटों तक प्रज्ज्वलित रहेगा दीप* मसाल जुलूस शहर के बारह पत्थर मैदान से निकाला गया। जो शहर में भ्रमण करते हुए शहर के प्रभु पार्क मैदान पर जाकर समाप्त हुआ। वहीं कार्यक्रम के दौरान शहर के कम्युनिटी हॉल में विजय दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी लगाई। जोकि 25 घंटों तक लगी रहेगी एवं दिवस दीप भी 25 घंटों तक प्रज्ज्वलित रहेगा। इस दौरान उपस्थित कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के पी सिंह सोलंकी ने कहा कि जब इरादे नेक हों तो मंजिल मिल ही जाती है। कारगिल युद्ध पड़ोसी देश पाकिस्तान की नापाक सोच का परिणाम था। जिस पर भारत के कुशल नेतृत्व की नेक नीति एवं हमारी सेना का शौर्य भारी पड़ा। भारत ने युद्ध में सफलता हासिल की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User