Kasganj news शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कासगंज में निकला भव्य पैदल मार्च, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश
मिशन शक्ति फेज-6.0 एवं शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कासगंज में निकला भव्य पैदल मार्च, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण का दिया संदेश
“नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन—सशक्त नारी, सशक्त समाज”
कासगंज

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 एवं शारदीय नवरात्रि-2026 के अवसर पर जनपद कासगंज में भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। पैदल मार्च के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं समाज में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने का संदेश दिया गया। पैदल मार्च में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्या रैनू गौड़, जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ० पी ०सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, कलावती आयुर्वेदिक कॉलेज कासगंज की महिलाओं, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं कन्या उच्च प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय, नगर क्षेत्र कासगंज की छात्राओं तथा जनपद के समस्त थानों एवं महिला थाने की महिला पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)