पारिवारिक कलह में देवरानी ने किया जेठानी को पीट कर घायल

Jun 03, 2024 - 20:21
0 12
पारिवारिक कलह में देवरानी ने किया जेठानी को पीट कर घायल

block-350 block-350

पारिवारिक कलह में देवरानी ने किया जेठानी को पीट कर घायल

 कायमगंज / फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र कंपिल के गांव कटिया में पारिवारिक कलह के चलते हुई मारपीट में देवरानी ने जेठानी को घायल कर दिया। दोनों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही थी । आज बच्चों के विवाद में मामला झगड़े की नौबत तक पहुंच गया ।

गांव कटिया की निवासी नाजरीन को थाना पुलिस घायलावस्था में उपचार एवं चिकित्सीय परीक्षण के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची । जहां घायल महिला का उपचार तथा मेडिकल परीक्षण किया गया l घायल जेठानी ने बताया कि उसकी देवरानी व उसके बच्चों में विवाद हो गया।

इस पर देवरानी आगबबूला हो गई और उससे उल्टा सीधा कहने लगी। जब नाजरीन ने विरोध किया तो देवरानी ने सिर में डंडा मार कर लहूलुहान कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है । पुलिस ने मामले की जॉच कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User