नगला किला स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर पार्क में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां संविधान दिवस
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को किया याद, बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
शिकोहाबाद। दिनांक 26 नवंबर 2026 को देशभर के साथ शिकोहाबाद में भी 77वां संविधान दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगला किला स्थित डॉ. बी.आर. अंबेडकर पार्क में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि श्री राजीव गुप्ता रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभासद योगेश कुमार, रमन, जूनियर इंजीनियर प्रियंका कुमारी, मुंशीलाल, खेमचंद, मैनेजर साहब, रमेश फौजी, डॉ. लालाराम, डॉ. महाराज सिंह, सब इंस्पेक्टर जयराम सिंह, डिप्टी सिंह, सुरेश फौजी, भीकमपाल, मदनलाल, नीम एवं ओमप्रकाश मास्टर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के मूल आदर्शों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं बंधुत्व के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगला किला क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्गों से लेकर युवाओं और बच्चों तक सभी ने एकजुट होकर संविधान दिवस मनाया तथा भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)