स्व-जनगणना एवं मतदाता सूची को लेकर एसडीएम ने सभासदों के साथ की बैठक, बीएलओ के कार्यों का लिया फीडबैक
शिकोहाबाद। स्व-जनगणना अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद शिकोहाबाद के समस्त वार्डों के सभासदों एवं सभासद प्रतिनिधियों के साथ उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला ने बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी वार्ड सदस्यों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा अपने-अपने वार्डों में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पहुंचने और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया।
उपजिलाधिकारी ने सभासदों से जानकारी प्राप्त की कि सभी वार्डों में बीएलओ घर-घर पहुंच रहे हैं या नहीं। इस पर वार्ड सदस्यों ने बताया कि सभी वार्डों में बीएलओ पहुंचकर अपना कार्य कर रहे हैं।
इसी दौरान वार्ड नंबर 01 के सभासद योगेश कुमार रमन ने उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला से अनुरोध किया कि नगर के सभी वार्डों के सभासदों एवं सभासद प्रतिनिधियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे अपने-अपने वार्डों में आम जनता के वोट का सत्यापन कर सकें और मतदाता सूची से संबंधित त्रुटियों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस पर उपजिलाधिकारी ने सभी वार्ड सदस्यों को मतदाता सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला, अधिशासी अधिकारी राजकुमार चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव गुप्ता सहित नगर पालिका परिषद के समस्त सम्मानित सभासद एवं सभासद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)